फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scam Found In School Grocerry

Udham Singh Nagar News: कागजों में तेल, टूथपेस्ट के दामों में भी आ रहा आधे से भी ज्यादा अंतर

Fri, 14 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Scam Found In School Grocerry
(फॉलोअप)
विज्ञापन

- खटीमा आश्रम पद्धति विद्यालय के गड़बड़झाले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। खटीमा के आश्रम पद्धति और एकलव्य विद्यालय के कागजों में उजागर हुए गड़बड़झाले में तेल, टूथपेस्ट के दामों में आधे से भी ज्यादा अंतर आ रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यालयों के फाइल खंगालना शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा के आश्रम पद्धति विद्यालय में निरीक्षण के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली है। विद्यालयों में अनुसूचित जनजाति के बच्चों को सरकारी सुविधाएं बेहतर नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने खटीमा के आश्रम पद्धति विद्यालय और एकलव्य विद्यालयों की फाइल की जांच करना शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों की जांच के बाद जनजाति निदेशक को रिपोर्ट भेजनी है। बताया कि साल में चार या पांच बार दोनों विद्यालयों में राशन व अन्य सामग्रियां मंगाई जाती हैं। बताया कि कोटेशन के हिसाब से सामानों की रेट लिस्ट चेक करके सूची तैयार की जा रही है। जनजाति निदेशक को रिपोर्ट भेजने के बाद ही वहीं से इसपर एक्शन लिया जाएगा। बताया कि एकलव्य विद्यालयों में बालिकाओं को अच्छा व भरपेट खाना खिलाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed