फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Save Pantnagar University Campaign Kickstarts

विवि की भूमि पर एयरपोर्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Save Pantnagar University Campaign Kickstarts
पंतनगर में विवि की भूमि पर एयरपोर्ट निर्माण के विरोध में प्राध्यापकों का समर्थन जुटाते पनेरु। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। विवि की 1072 एकड़ जमीन को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को देने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरू ने ‘पंतनगर विवि बचाओ’ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत कृषि महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। विवि की जमीन बचाने के लिए पंतनगर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) के पदाधिकारियों ने अभियान का पूर्ण समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन में भी हिस्सेदारी करने से पीछे नहीं हटेंगे। पनेरू ने कहा कि हरित क्रांति की जननी की अस्मिता को बचाने के लिए बुद्धिजीवियों का आगे आना सराहनीय है। इससे प्रदेश की सरकार को एयरपोर्ट कहीं और बनाने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान में शामिल अजय सिंह चौहान और दान सिंह नयाल ने कहा कि पंतनगर विवि के कर्मचारियों एवं और प्राध्यापकों का पूरा समर्थन प्राप्त कर आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। पंतनगर विवि की जमीन को खुर्द-बुर्द होने से बचाने के लिए अंतिम समय तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान 14 प्राध्यापकों ने हस्ताक्षर कर पंतनगर विवि की भूमि पर एयरपोर्ट के निर्माण का विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed