सैटिन क्रेडिट केयर रिजर्व बैंक से है मान्यता प्राप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मान्यता नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। यह एनबीएफसी-एमएफआई होने के नाते कम आय वर्ग वाले लोगों को एक लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती है।
यह बात कंपनी सीओओ विवेक तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा उनकी कंपनी के खिलाफ दुर्भावनावश और प्रयोजन के तहत किसी ने शिकायत दर्ज की थी जो मनगढ़ंत है। उनकी कंपनी के ज्यादातर ग्राहक कम आय वर्ग के लोग हैं, क्योंकि उनकी कंपनी मध्यम लोन उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी ग्राहकों की सुविधानुसार देश के किसी भी कोने में भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार शाखा खोल सकती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने ऊधमसिंह नगर में कार्यालय खोलने को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी को सूचित किया था। जिसकी कॉपी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि कंपनी की रुद्रपुर शाखा आईसीआईसीआई की आवास विकास शाखा से लेनदेन करती है। साथ ही लेनदेन में पर्याप्त सुरक्षा और सावधानी बरती है। तिवारी ने कहा कि कंपनी 16 राज्यों में 15 लाख से अधिक परिवारों को माइक्रोफाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करा रही है।