{"_id":"61781c3185bc73399c39f623","slug":"saniya-won-race-kashipur-news-hld442675741","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सानिया, रजनी और शालिनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सानिया, रजनी और शालिनी ने मारी बाजी
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं मंगलवार को स्टेडियम में हुईं। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में सानिया, रजनी और शालिनी ने बाजी मारी।
रामनगर रोड स्थित स्टेडियम में शिक्षा, खेल, पंचायत, युवा कल्याण विभाग की ओर से खंड स्तरीय बालक-बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
100 मीटर दौड़ में सानिया, 800 मीटर में रजनी और 1500 मीटर में शालिनी पहले स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में रजनी, गोला फेंक में पायल, भाला फेंक में स्वाति राय प्रथम रहीं। लंबी कूद में मोनिका पहले स्थान पर रहीं। खो-खो और कबड्डी में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी ने प्रथम स्थान पाया। निर्णायक मंडल में चौधरी नवनीत सिंह, शैलेश कुमार, सूर्य प्रकाश गंगवार, सतीश विश्नोई, मोहित तिवारी व राजवीर सिंह शामिल रहे।
संचालन प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी और कार्यक्रम अध्यक्ष बीडीओ डॉ. पंकज कुमार कांडपाल, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप और बीईओ आरएस नेगी और उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने किया। राजकीय माडल इंटर कॉलेज बांसखेडा की स्टेट कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा आरती ने मशाल लेकर क्रीड़ा स्थल की परिक्रमा की।
वहां उप ब्लाक प्रमुख जगजीत सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार साहू, राजेंद्र सिंह, बसंत बल्लभ भट्ट, शुभम लोहनी, प्रधानाचार्या डॉ. किरन सिंह, सुरुचि सक्सेना, राजेंद्र कुमार, अमरनाथ मिश्रा, कौशलेश गुप्ता, मनोज शर्मा, अमित बाटला, राजू गौतम, सुरेश शर्मा, भीम सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, विष्णु कुंवर, नमिता पंत, कल्पना नौटियाल, पूनम चन्याल, शैलेश कुमार, सौमित्र कुशवाह, दिनेश रौतेला आदि थेे।
विज्ञापन
पहले दिन छात्र-छात्राओं की दौड़ हुई
सुल्तानपुर पट्टी। जीआईसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवी ने किया। खेल महाकुंभ में पहले दिन छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़ के साथ शुरुआत की।
दो दिवसीय खेल महाकुंभ में होने वाली प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल आदि खेल होंगे। खेल महाकुंभ दूसरे दिन सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा और खेल महाकुंभ का समापन किया जाएगा। मौके पर पूर्व चेयरमैन जुम्मा भारती, शक्ति सिंह, महेश कांडपाल, डॉ एसपी सिंह, रश्मि पांडये , अनूप सागर, राजेंद्र सक्सेना आदि थे।

काशीपुर खेल स्टेडियम में 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेते खिलाड़ी।- फोटो : KASHIPUR