फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sample packed on complaint in branded company milk

ब्रांडेड कंपनी के दूध में शिकायत पर सैंपल भरे 

Sat, 05 Aug 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sat, 05 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sample packed on complaint in branded company milk
नमूने - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक प्रतिष्ठित ब्रांड के दूध की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर जसपुर के खाद्य निरीक्षक ने कुंडा चौराहे पर स्थित एक डेयरी में छापा मारकर दूध के सैंपल लिए। ये सैंपल जांच के जिए भेजे जाएंगे।  

कुंडा स्थित एक डेयरी संचालक द्वारा प्रतिष्ठित ब्रांड के दूध की बिक्री की जाती है। इस डेयरी पर गत शाम ब्रांडेड दूध आया। डेयरी संचालक ने 38 किलोग्राम खुला दूध व चार पैकेट ब्रांडेड दूध ग्राम प्रतापपुर स्थित एक डेयरी वाले को भेजा। पैकेट खुले दूध में मिलाने पर सारा दूध फट गया। डेयरी स्वामी ने पैकेट चेक किए तो उन पर बैच विवरण स्पष्ट अंकित नहीं था। एक और ग्राहक कुंडा स्थित डेयरी से दूध के पैकेट ले गया। इस दूध का सेवन करते ही बच्चों को उल्टियां होने लगी। इससे ग्रामीणों में दूध कंपनी के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। डेयरी स्वामी की सूचना पर पहुंचे खाद्य निरीक्षक पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दूध के कुछ पैकेट कब्जे में ले लिए। जबकि चार अलग-अलग नमूने जांच के लिए भरे गए। उन्होंने कुछ ग्राहकों से भी इस बाबत जानकारी ली। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दूध के पैकेटों पर उपभोग तिथि तीन अगस्त दर्ज थी और शिकायत भी तीन अगस्त को ही प्राप्त हुई है। ये नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed