फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Samajwadi Party stakes claim on two seats of Uttarakhand for Lok Sabha elections 2024

Rudrapur: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भरी हुंकार, सपा ने इन दो सीटों पर ठोका दावा

Mon, 11 Mar 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:37 PM IST
सार

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर सपा ने दावा किया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पांच में से दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करेगी।
 

विज्ञापन
Samajwadi Party stakes claim on two seats of Uttarakhand for Lok Sabha elections 2024
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तराई की दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने दावा किया है। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है और प्रदेश की पांच में से दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करेगी।

रविवार को सिटी क्लब में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश प्रभारी सिद्दीकी ने कहा कि आज देश जिस दिशा में चल पड़ा है, उसमें अंधकार ही अंधकार है। भाजपा की ओर से जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से पांच सीटों में से कम से कम दो सीटों की मांग करेंगे। दो नहीं भी मिलती हैं तो वोट अनुपात के तहत एक सीट पर पार्टी का अधिकार बनता है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि दो सीटों से हमारे प्रत्याशी लड़े तो विपक्षी दल के उम्मीदवारों को अच्छी लीड देंगे। बताया कि हरिद्वार में पांच और नैनीताल में भी करीब पांच से छह कार्यकर्ताओं ने पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: खेल विभाग को मिल सकते हैं तीन नए जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ में इन्हें मिल सकती है जिम्मेदार
 

दस दिन के भीतर हो कार्यकारिणी का गठन: पोखरियाल
समाजवादी पार्टी की कार्य समिति की बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चार सदस्यीय अनुशासन समिति पर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसमें दो कुमाऊं व गढ़वाल मंडल से दो-दो सदस्यों को चुना जाएगा। बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी को लड़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं को दस दिन के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर सदस्य सूची व सदस्यता जमा करने को कहा। वहां राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, शिशपाल सिंह यादव, नदीम अख्तर, सैय्यद अली, राशिद, शाहिद मंसूरी आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed