फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports department may get three new district sports officers in uttarakhand

Uttarakhand: खेल विभाग को मिल सकते हैं तीन नए जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ में इन्हें मिल सकती है जिम्मेदार

Mon, 11 Mar 2024 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

Uttarakhand News: खेल विभाग में तीन उप जिला क्रीड़ा अधिकारियों को पदोन्नति की जाएगी। उनके कार्यक्षेत्र में भी बदलाव करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Sports department may get three new district sports officers in uttarakhand
खेल विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विभाग में तीन उप जिला क्रीड़ा अधिकारियों को पदोन्नति की जाएगी। उनके कार्यक्षेत्र में भी बदलाव करने की तैयारी है।

विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतर जिलों में जिला खेल अधिकारियों के पद खाली हैं। देहरादून में जूनियर उप क्रीड़ा अधिकारी को जिले की कमान सौंपी गई है तो पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली सहित अन्य जिलों में भी प्रभारी के भरोसे ही काम चलाया जा रहा है। हालांकि विभाग में लंबे समय से काम कर रहे तीन उप जिला क्रीड़ा अधिकारियों जानकी कार्की, दीपक रावत और अनूप बिष्ट की पदोन्नति लंबे समय से रुकी हुई थी। जिनकी डीपीसी करीब एक महीने महीने हो चुकी है। मगर अभी तक तीनों को ही जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। वहीं अब चुनाव से पहले तीनों को जिले सौंपे जाने की चर्चा है।

विज्ञापन

ये पढ़ें-  Haldwani News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे पांच आरोपी गिरफ्तार,15 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में अटैच दीपक रावत को अब टिहरी जिले का जिला खेल अधिकारी बनाया जा रहा है। वहीं नैनीताल जिले में तैनात जानकी कार्की को नजदीकी जिले ऊधमसिंह नगर की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि पौड़ी में तैनात अनूप बिष्ट को पिथौरागढ़ भेजा जा सकता है। वहीं इस बारे में सहायक खेल निदेशक राजेश ममगाई का कहना है कि नियुक्ति का फैसला शासन स्तर से होता है। इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed