{"_id":"6ad8fc01114c06aa9b00090f","slug":"road-damage-will-be-repaired-by-the-30th-new-roads-will-also-be-constructed-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148768-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 30 तक भर जाएंगे सड़कों के जख्म, एक से बनेंगी नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 30 तक भर जाएंगे सड़कों के जख्म, एक से बनेंगी नई सड़कें
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम ने 30 अक्तूबर तक सभी गड्ढे भरने और एक नवंबर से हॉटमिक्स से नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
बुधवार को मेयर विकास शर्मा ने वार्ड-38 आवास विकास में चल रहे पैच वर्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं करने की हिदायत दी। बताया कि बारिश के कारण मरम्मत कार्य रुका हुआ था। अब मौसम साफ होते ही गड्ढे भरे जा रहे हैं। आवास विकास में बारात घर रोड, सुभाष कॉलोनी की मुख्य सड़क, गल्ला मंडी रोड, चांदना के सामने, घास मंडी, एलायंस कॉलोनी, धर्मपुर और मॉडल कॉलोनी से रेलवे स्टेशन तक की सड़कों को पहले चरण में लिया गया है। एक सप्ताह में गड्ढा भरने का अभियान पूरा कर एक नवंबर से नई सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार है। सड़क चौड़ीकरण के बाद डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण और लाइटिंग का काम भी किया जाएगा।