{"_id":"6ad8fc6bf691b3131c09ae72","slug":"farmers-stage-protest-over-non-weighing-of-paddy-kashipur-news-c-235-1-rdp1011-150502-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: धान की तौल न होने पर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: धान की तौल न होने पर किसानों का धरना
Wed, 21 Oct 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसान धान से भरी करीब 70 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मंडी समिति पहुंचे। विधायक आदेश सिंह चौहान के हस्तक्षेप के बाद राइस मिलरों ने टोकन जारी किए। कुछ ट्रॉलियों का धान तौलकर उतार लिया गया जबकि शेष की तौल बृहस्पतिवार को करने पर सहमति बनी। दूसरी ओर काशीपुर मंडी में किसानों ने गेट बंदकर धरना दिया और तौल शुरू करने की मांग की।
जसपुर में बुधवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान मंडी समिति पहुंचे। 11 बजे किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कहा कि कच्चे आढ़तियों के यहां धान की तौल नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने प्रतिदिन 1200 क्विंटल धान की तौल सुनिश्चित करने की मांग की। मामले के समाधान के लिए विधायक आदेश सिंह चौहान ने उत्तराखंड राइस मिलर एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जसपुर राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अकील अहमद, जिपं सदस्य नईम अहमद, चरनजीत सिंह, गौरव मित्तल और विकास छाबड़ा से वार्ता की। वार्ता में तय हुआ कि सभी किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे और व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह ही रहेगी। इसके बाद टोकन जारी कर कुछ ट्रॉलियों के धान की तौल कराई गई।
अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी
धरने के दौरान किसानों ने एसडीएम, तहसीलदार और एसएमओ के कार्यालय में मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। बताया गया कि एसडीएम सरकारी कार्य से बाहर हैं, तहसीलदार अवकाश पर थे और एसएमओ बीमारी के कारण कार्यालय से चले गए थे। अधिकारियों की अनुपस्थिति में मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा और एसएमआई ने किसानों व राइस मिलरों से वार्ता की।
विज्ञापन
--
काशीपुर मंडी में किसानों ने मंडी गेट किया बंद
भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में धान खरीद शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने मंडी बंद कर विरोध जताया। किसानों ने बताया कि जिले से लेकर मंडी और आरएफसी कार्यालय तक अधिकारियों ने धान खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया था। पटवारी से लेकर एसडीएम और मुख्यमंत्री स्तर तक आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। शाम के समय एसएमओ के साथ वार्ता हुई। वहां प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, धरबेर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
21केएसपी13पी-जसपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना स्थल पर राइस मिलरों से वार्ता करते किसान। संवाद
21केएसपी14पी - काशीपुर मंडी परिसर में धान भरी ट्रैक्टर ट्राली लगाकर मंडी गेट बंद किया गया। संवाद
====
बैठक कर किसानों ने उठाईं समस्याएं
काशीपुर। किसान विकास क्लब की ओर से मंगलवार को मंडी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक की गई। किसानों ने कहा कि कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान तुलवाने के लिए गांव के नजदीक की राइस मिल अलॉट की जाए। धान ट्रॉली का अलॉटमेंट सुबह आठ बजे से शुरू किया जाए। मंडी के तीनों कांटे सुचारू रूप से चलाए जाएं और यदि किसी किसान की दो ट्रॉली एक साथ आएं तो दोनों एक ही राइस मिल में तौली जाएं। वहां टीका सिंह सैनी, सुभाष चौधरी, लक्ष्मी कांत शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा, हरि सिंह, अनुराग शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रशांत शर्मा, बलबीर सिंह आदि थे। संवाद