फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sale of Cracker in Rudrapur

25 प्रतिशत महंगे हुए पटाखे, ग्रीन पटाखों की मांग सबसे ज्यादा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sale of Cracker in Rudrapur
रुद्रपुर के मोदी मैदान में पटाखे खरीदते ग्राहक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। महंगाई की मार इस बार पटाखों पर भी पड़ी है। पटाखे बनाने वाले ब्रांड ने पटाखे 25 प्रतिशत महंगे कर दिए हैं। बाजार में लोग रेड से ज्यादा ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। इन पटाखों से अन्य की अपेक्षा मात्र 25 प्रतिशत ही प्रदूषण होता है।
विज्ञापन

शनिवार को मोदी मैदान में व्यापारियों ने पटाखा बाजार सजा दिया है। व्यापारियों की मानें तो प्रशासन से लाइसेंस मिलने में देरी होने के चलते पहले दिन कुछ खास बिक्री नहीं हुई। नगर निगम में सुबह 10 बजे से लॉटरी सिस्टम के माध्यम से 198 व्यापारियों को पटाखों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। उसके बाद दोपहर तक पटाखा कारोबारियों ने मोदी मैदान में दुकानें सजाईं। पटाखा बाजार में इस बार फैंसी आइटम जैसे स्काई शॉट्स की धूम है। 140 शॉट्स का सबसे महंगा 8000 रुपये का पटाखा है। सबसे कम दामों में देखा जाए तो फूलझड़ी और चरखी 20 से 30 रुपये में मिल रही है। फुटकर पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अनेजा ने बताया कि प्रशासन की ओर से लाइसेंस मिलने में देरी के चलते शनिवार दोपहर से पटाखे की दुकानें सजाईं गईं। इसके साथ ही पटाखे बनाने वाले ब्रांड जैसे कॉक, सुप्रीम व मरकरी की ओर से पटाखों के दाम बढ़ने से 25 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed