फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sale of Chrekar in Kashipur

इस दिवाली फिर पिटेगा पटाखों का कारोबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sale of Chrekar in Kashipur
काशीपुर में पाटाखों से सजी दुकान। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दिवाली के दिन सिर्फ ग्रीन पटाखे छोड़ने की ही अनुमति रहेगी। पटाखा कारोबारियों के धंधे पर इसका असर पड़ना लाजिमी है। शहर में 40 व्यापारियों को तीन दिनों तक सिर्फ ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक व्यापारी इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। 40 व्यक्तियों को लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। ये सभी दुकानें उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगाई गई हैं। पटाखा कारोबारियों का कहना है कि वे पहले से ही मंदी की मार झेल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उनका पुराना स्टाक अनुपयोगी हो गया है।
विज्ञापन

पटाखे के कारोबार में पहले से ही 50 से 60 फीसद गिरावट की उम्मीद है। काशीपुर में बाजपुर रोड, कचनालगाजी और जसपुरखुर्द में पटाखे के थोक व्यापारी हैं। यहां पटाखे शिवकाशी से आते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों में काशीपुर में पटाखों का कारोबार बुरी तरह पिछड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर दुुकानों पर पानी से भरे ड्रम रखे गए हैं। इस साल चकरी, मिट्टी के अनार, फूलजड़ी, स्काईशॉट की मांग ज्यादा है। ग्रीन पटाखों की बाध्यता से कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रशासन की सख्ती के चलते रिटेल दुकानदार कम आवाज वाले पटाखों की मांग कर रहे हैं। मल्टी कलर रॉकेट की कीमत डेढ़ हजार रुपये तक हैं।

प्रदूषण मुक्त होते हैं ग्रीन पटाखे
काशीपुर। ग्रीन पटाखे दिखने, जलाने और आवाज में सामान्य पटाखों की तरह ही होते हैं लेकिन इनसे प्रदूषण काफी कम होता है। सामान्य पटाखों की तुलना में ये 40 से 50 प्रतिशत तक कम हानिकारक क्षमता की गैस उत्पन्न करते हैं। अमूमन सामान्य पटाखों से भारी मात्रा में नाइट्रोजन और सल्फर गैस उत्सर्जित होती है जो वातावरण को प्रदूषित करती है। इसके उलट ग्रीन पटाखों में प्रयुक्त होने वाले रसायनिक तत्व कम वोल्यूम के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed