{"_id":"62f92b8753beac21ba6b8a49","slug":"sainik-welfare-minister-announced-to-give-one-month-s-salary-in-self-protection-campaign-rudrapur-news-hld47242999","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण मंत्री नेस्वयं सुरक्षा अभियान में एक महीने का वेतन देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कल्याण मंत्री नेस्वयं सुरक्षा अभियान में एक महीने का वेतन देने की घोषणा की
विज्ञापन
शांतिपुरी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने युद्ध में घायल होने वाले सेना के जवानों के इलाज के लिए स्वयं सुरक्षा अभियान में एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है। यह अभियान समाजसेवी रजनीश पांडेय की ओर से चलाया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला प्रभारी व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को शांतिपुरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहरनगर पहुंचे। उन्होंने शहीद मेजर (सेना मेडल) अजय उप्रेती की माता जया उप्रेती व पिता सेवानिवृत्त स्क्वार्डन लीडर बिपिन चंद्र उप्रेती को सम्मानित कर उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट किया। इसी गांव में शहीद नायक सूबेदार माधवानंद जोशी की पत्नी पुष्पा जोशी व बहू को भी सम्मानित कर तिरंगा भेंट किया।
परिजनों ने बताया कि घर का इकलौता चिराग दीपेश जोशी कुमाऊं रेजीमेंट में सेवा दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला, सेवानिवृत्त कैप्टन रेवाधर भट्ट, कैप्टन मोहन जोशी, बंशीधर जोशी, एमसी जोशी आदि थे। संवाद