फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sad Demise of Suresh Kushvaha

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sad Demise of Suresh Kushvaha
सुरेश कुशवाहा(फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
खटीमा। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोहियाहेड रोड निवासी कुशवाहा का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कुशवाहा लंबे समय से क्षेत्र में गोरक्षा, धर्मांतरण रोकथाम, गोशाला निर्माण को लेकर संघर्षरत थे। कुशवाहा ने कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन के दौरान निर्धन एवं असहाय लोगों के साथ क्षेत्र में फंसे यात्रियों को भोजन, पानी आदि की व्यवस्था करते हुए प्रशासन को सहयोग किया। कुशवाहा अपने पीछे पत्नी, 13 वर्षीय बेटी, नौ वर्षीय पुत्र एवं पिता को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर विहिप नेता रंदीप पोखरिया, किशन सिंह बिष्ट, सावित्री चंद, हिमांशु बिष्ट, मोहनी पोखरिया, जितेंद्र सिंह, रोशन रावत, हिमांशु कन्याल एवं कई सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed