{"_id":"6052543f8ebc3edf61451917","slug":"sacrcity-of-rapid-antijen-kit-kashipur-news-hld4185731158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में एंटीजन और टू नेट जांच किटों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में एंटीजन और टू नेट जांच किटों की कमी
विज्ञापन
काशीपुर सरकारी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है लेकिन एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की तत्काल जांच के लिए एंटीजन और ट्रू नेट जांच किटों की कमी चल रही है। इन दो किटों की कमी के चलते लोगों को मजबूरी में आरटीपीसीआर जांच करानी पड़ रही है। जिसकी रिपोर्ट चार दिन बाद मिलती है।
एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में 12 मार्च को 75 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। इनमें एक बिजनौर यूपी का और तीन लोग काशीपुर क्षेत्र के हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल में रोजाना करीब 80 लोग आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रू नेट जांच करवाने पहुंच रहे हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट चौथे दिन मिलती है जबकि एंटीजन और ट्रू नेट की जांच रिपोर्ट आधे घंटे में ही मिल जाती है लेकिन उक्त दोनों जांच किटों की अस्पताल में कमी चल रही है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में प्रसव, ऑपरेशन कराने और कोर्ट में पेश होने वाले कैदियों के लिए एंटीजन और ट्रू नेट किट रिजर्व में रखी जाती है। कमी के चलते सामान्य लोगों के लिए एंटीजन और टू नेट किटों की कमी चल रही है। कई बार डिमांड भेजने के बाद भी किट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अस्पताल में रोजाना 80 से 90 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। लोग अब टीकाकरण के लिए जागरूक हो रहे हैं।