{"_id":"588246ff4f1c1b701befefb7","slug":"rudrapuur-not-in-any-nomination-papers-for-eight-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुुर में नहीं हुआ कोई नामांकन, आठ लोगों ने लिए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुुर में नहीं हुआ कोई नामांकन, आठ लोगों ने लिए नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 20 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव के संभावित दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र मिलने के पहले दिन पत्र लेकर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की गई। कलेक्ट्रेट में एसडीएम कार्यालय में पहले दिन आठ लोगों ने नामांकन पत्र लिए, जिसमें सबसे अधिक निर्दलीय प्रत्याशी आगे रहे। सबसे पहला नामांकन पत्र रुद्रपुर विधानसभा कांग्रेस सीट से दावेदारी कर रहे तिलकराज बेहड़ ने लिया। वहीं बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह ने नामांकन पत्र लिया।
एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन कार्यालय पहुंचकर आठ लोगों ने नामांकन पत्र लिए। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी अधिक रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों में शामिल सुरेंद्र उपाध्याय, विजय सिंह, संजय साहनी, कैलाश भट्ट, सतपाल सिंह ठुकराल और मनप्रीत सिंह ने नामांकन पत्र लिए। एसडीएम ने बताया कि कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि नामांकन पत्र लेने आ रहे दो पक्षों के बीच में कोई तनातनी न हो।
नामांकन पत्र भरने के बाद राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी को दस हजार व आरक्षित प्रत्याशी को पांच हजार शुल्क जमा कराना होगा। राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक व दो अनुमोदक व निर्दलीय प्रत्याशी को दस प्रस्तावक व पांच अनुमोदक लाने होंगे। नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। इसमें रविवार व 26 जनवरी को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
...........................................................................................