{"_id":"6af9db6b65b948c49a0f266f","slug":"rudrapur-prime-suspect-in-nitesh-johri-murder-case-arrested-from-bareilly-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: नितेश जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बरेली से गिरफ्तार, आरोपियों ने सीने पर चाकू से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: नितेश जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बरेली से गिरफ्तार, आरोपियों ने सीने पर चाकू से किया था हमला
Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:51 PM IST
सार
13 नवंबर को जगतपुरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नितेश के सीने पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
नितेश जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी बरेली से गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोबाइल शॉप संचालक नितेश जौहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन प्रजापति को पुलिस ने रविवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। उसे मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली से पकड़ा गया। इसके साथ ही मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि 13 नवंबर को जगतपुरा में सीसीटीवी कैमरे की दिशा को लेकर प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम संचालकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान नितेश के सीने पर चाकू से हमला किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रुद्रपुर: नितेश हत्याकांड के बाद कार्रवाई, ट्रांजिट कैंप कोतवाल और आवास विकास चौकी प्रभारी हटाए
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य हमलावर विकास कुमार को बरेली से लाते समय पुलभट्टा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और टी-शर्ट बरामद हुई थी। पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
