फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ruckus regarding weekly market of Bajpur

Udham Singh Nagar News: बाजपुर के साप्ताहिक बाजार को लेकर रार

Fri, 27 Sep 2024 08:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Ruckus regarding weekly market of Bajpur
बाजपुर। साप्ताहिक बाजार को लेकर व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के बीच रार तेज हो गई है। व्यापार मंडल सोमवार साप्ताहिक बाजार को बंद कराने का ऐलान कर रहा है तो वही सपा, समाज सुधार संगठन, यादव महासभा समेत अन्य संगठन बाजार को जारी रखने के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार के दोनों पक्षों ने एसडीएम आरसी तिवारी को अलग-अलग पांच ज्ञापन सौंपे। वहीं सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव की अगुवाई में लघु व्यपारी एसडीएम कार्यालय पर सांकेतिक रूप से धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाजार को बंद करना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन

वहीं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग की अगुवाई में पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने साप्ताहिक बाजार को समाप्त करने सहित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। वहां व्यापार मंडल के महामंत्री ललित कोछड़, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद राजहंस, नत्था सिंह, बलवीर सिंह, बंटी ठक्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देकर लौट रहे व्यापार मंडल पदाधिकारी और सांकेतिक धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के बीच गहमागहमी हो गई। वहां अमित कुमार, भूपेंद्र कौर बेदी, उज्ज्वल सिंह, शिवकुमार, सचिन वर्मा, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed