फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   RPF booked a person in railway ticket fraud

आरपीएफ ने ई-टिकट की कालाबाजारी करते एक दबोचा

Fri, 01 Mar 2019 12:44 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 01 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
RPF booked a person in railway ticket fraud
काशीपुर आरपीएफ थाने में टीम के साथ आरोपी। - फोटो : amar ujala

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्थानीय पुलिस के साथ एक साइबर कैफे में छापा मारकर एक युवक को विभिन्न स्थानों के आरक्षित ई-टिकट की कालाबाजारी करते रंगे हाथों दबोचा। उसके कब्जे से 30 हजार से अधिक विभिन्न स्थानों के 44 ई-टिकट बरामद किए। आरपीएफ ने युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर अमिताभ के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा नेे मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ रामनगर चिल्किया में छापा मारा। टीम ने सिटी इंटरनेट प्वाइंट नामक साइबर कैफे में संचालक को फर्जी यूजर आईडी बनाकर अवैध तरीके से ई-टिकट बनाकर अधिक मूल्य में बेचते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम नया गांव चौहान चिल्किया रामनगर निवासी गणेश चंद्र पाठक बताया। उसकी निशानदेही पर विभिन्न मार्गों के 30115 रुपये कीमत के 44 अवैध टिकट बरामद किए हैं। टीम ने सीपीयू, मानीटर, प्रिंटर, अन्य सामग्री, एक गोपनीय डायरी आदि भी जब्त किए। दुकान स्वामी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। जांच सहायक उपनिरीक्षक शिवराम मीणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें 11 फरवरी को भी आरपीएफ ने जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी विकेश पाल और उसके नौकर मोहल्ला पट्टी निवासी मुस्तकीम को ई-टिकटिंग की कालाबाजारी के आरोप में जेल भेजा था। टीम में हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, सिपाही दौलत सिंह, संजीव कुमार बिष्ट, उमेश कुमार शर्मा आदि थे।  

प्रति ग्राहक 300 से 400 रुपये अधिक लेता था
काशीपुर। पूछताछ में आरोपी गणेश ने बताया कि बिना सीजन में वह 300 से 400 रुपये प्रति टिकट के ग्राहक से अधिक लेता था। इसके साथ ही कॉर्बेट पार्क की सैर करने आने वाले सैलानियों से सीजन में 500 से 1000 रुपये प्रति टिकट अधिक मुनाफा कमाता था। वह यह कारोबार पिछले छह महीनों से कर रहा था। टीम ने उसके पास दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, जम्मू, गोरखपुर, आगरा आदि के टिकट, 4700 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। 

कोट
ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले रामनगर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। ई-टिकटिंग की कालाबारी कर ग्राहकों को लूटकर मुनाफा कमाने वाले जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रामनगर के साइबर कैफे और दुकानदारों पर आरपीएफ पैनी नजर बनाए हुए हैं। इन पर शिकंजा कसा जाएगा। 
-ओपी मीणा, निरीक्षक आरपीएफ काशीपुर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed