फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Route plan will be prepared for running of e-rickshaws in kashipur

Kashipur: ई-रिक्शों के चलने के लिए तैयार किया जाएगा रूट प्लान, बिना रजिस्ट्रेशन वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Thu, 12 Sep 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

काशीपुर शहर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या जाम का प्रमुख कारण बन रही है। इससे निजात दिलाने के लिए जल्द ही ई-रिक्शों का रूट प्लान बनाकर सख्ती से उसका पालन कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
Route plan will be prepared for running of e-rickshaws in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर शहर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या जाम का प्रमुख कारण बन रही है। इससे निजात दिलाने के लिए जल्द ही ई-रिक्शों का रूट प्लान बनाकर सख्ती से उसका पालन कराने की तैयारी है।

काशीपुर में ई-रिक्शा की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। यहां यूपी क्षेत्र के चालक भी आते हैं। ज्यादातर चालक सवारी के चक्कर में खाली रिक्शा ही सड़कों पर दौड़ाया करते हैं। इससे अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी होती है और कई बार जाम की स्थिति भी बनती है। साथ ही ओवरलोड या अन्य कारणों के कारण कई बार ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: 12 दिन में 64 लोगों को घायल कर चुके लावारिस कुत्ते, आखिर कब मिलेगा छुटकारा?

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ई-रिक्शों के लिए चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन के 250 रिक्शे सीज किए गए थे। इससे करीब 1500 रिक्शे सड़कों पर कम हो गए। अब जल्द ही प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर ई-रिक्शों के लिए रूट प्लान तय करेगा। इसका सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।

चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले ई-रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनके लिए मार्गों पर स्टैंड बनाया जाएगा और रूट तय किए जाएंगे।
- अभय प्रताप सिंह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed