फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stray dogs have injured 64 people in 12 days in pithoragarh

Pithoragarh News: 12 दिन में 64 लोगों को घायल कर चुके लावारिस कुत्ते, आखिर कब मिलेगा छुटकारा?

Thu, 12 Sep 2024 04:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 04:18 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। लावारिस कुत्ते महज 12 दिन में 64 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। 

 

विज्ञापन
Stray dogs have injured 64 people in 12 days in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। लावारिस कुत्ते महज 12 दिन में 64 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। लावारिस कुत्तों की समस्या नगरीय क्षेत्रों में सबसे अधिक है।

जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार 73 दिनों में लावारिस कुत्तों के हमलों में घायल होने से जिले भर से 419 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सितंबर में अब तक 64 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लग चुके हैं। नगर से लेकर गांवों तक लावारिस कुत्तों का संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम लोगों को सड़कों या गलियों में निकलने में कुत्तों के हमलों का भय बना रहता है। कूड़दानों के आसपास बैठे कुत्तों के झुंड कई बार हमलावर हो जाते हैं। नगरपालिका की ओर से लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है इसके बावजूद कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

पालतू कुत्तों से भी लोगों में बना भय
नगर के लोगों में कुत्ते पालने का प्रचलन काफी बढ़ा है। लोग सुबह हाथों में डंडा लेकर नगर की सड़कों पर कुत्तों को घुमाते हैं। यह कुत्ते नगर के मुख्य मार्गों और आंतरिक मार्गों में गंदगी फैला रहे हैं। कई कुत्ते लोगों के ऊपर भी झपट जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: जिला अस्पताल में टपकती छत के नीचे हो रहा मरीजों का उपचार, करंट फैलने का भी बना है खतरा

नगर पालिका कुत्तों का बधियाकरण पिछले तीन महीने से कर रही है। अभी तक करीब एक हजार से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। नगर की सड़कों पर गंदगी कराते पकड़े जाने पर कुत्ते के स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed