फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rotary Club Kashipur Corbett

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट की डॉ. दीपिका बनी अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Kashipur Corbett
काशीपुर में रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष व अन्य अतिथि मंचासीन। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट के 26वें अधिष्ठापन समारोह में नए पदाधिकारियों को उनके पद का कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि क्लब के मंडलाध्यक्ष पवन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि देवेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उपाध्यक्ष डॉ. तनु सिंह, सचिव सुरुचि सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ. सोनल मेहरोत्रा, संयुक्त सचिव अनिल लड्ढा, मीडिया प्रभारी मिनी अरोरा ने कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. आत्रेय ने रोटरी के कल्याण पथ पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जैनिफर जोन्स और मंडलाध्यक्ष पवन के नेतृत्व में रोटरी सर्वहितकारी कार्यों से समाज को लाभान्वित करेगा।

सचिव सुरुचि ने वर्षभर की योजनाएं बताईं। क्लब की पत्रिका संचरण एवं फ्लैग का विमोचन भी किया गया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, डॉ. अमरजीत साहनी, मनोज जोशी, डॉ. अर्चना चौहान ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सोनल मेहरोत्रा, मिनी अरोरा ने संचालन किया। क्लब ट्रेनर अरुण भक्कू ने आभार जताया। इस मौके पर कमांडेंट कर्नल आरके शर्मा, एसपी चंद्रमोहन सिंह, मेजर मुनीशकांत शर्मा, उमेश जोशी, विमला गुड़िया, ममता सेठी, सीमा मल्होत्रा, विमल गुड़िया, संजय शर्मा, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, राजीव घई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed