फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB in Rudrapur Road

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर-मटकोटा आरओबी निर्माण पर आपत्ति

Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
ROB in Rudrapur Road
रुद्रपुर। दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी सड़क पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के लिए ऊर्जा निगम के पोल शिफ्टिंग के प्रस्ताव में 18 प्रतिशत की जीएसटी दो बार लगा दी गई। इस प्रस्ताव पर साइट इंजीनियर के हस्ताक्षर तक नहीं थे। इस पर लोनिवि मुख्यालय ने आपत्ति लगा दी है। अब ऊर्जा निगम के साइट इंजीनियर की ओर से प्रस्ताव में सुधार कर लोनिवि मुख्यालय के लिए फाइल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग (स्टेट हाईवे) पर दो आरओबी बनने हैं। इसके लिए सेतु बंधन कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने सौ करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इसमें 17.025 किमी में बनने वाले आरओबी में 45.01 करोड़ और 14.900 किमी में बनने वाले आरओबी में 55.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आरओबी बनने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। फाटक के पास रुकने की बाध्यता समाप्त होने से जनता के समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

इसके लिए लोनिवि, ऊर्जा निगम, रेलवे ने सर्वे भी किया है। इसमें देखा गया कि अशोक लेलैंड के पास छत्तरपुर मार्ग पर बनने वाले आरओबी में दाएं 45 मीटर और बाएं 15 मीटर दूरी तक रेलवे की भूमि आ रही है। रेलवे यह भूमि लोनिवि को हस्तांतरित करेगा। आरओबी के साथ ही यहां स्थायी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। हल्द्वानी मार्ग पर दोनों ओर रेलवे की भूमि में अस्थायी रूप से सर्विस रोड बनाई जाएगी। ताकि आरओबी बनने तक यातायात सुचारु रहे। आरओबी के निर्माण से पहले ऊर्जा निगम पोल शिफ्ट करेगा। पोल शिफ्टिंग के प्रस्ताव में दो बार जीएसटी लगाने और कई जगह गलतियां करने पर लोनिवि मुख्यालय ने आपत्ति लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टांडा जंगल के पास बनने वाले तीसरी आरओबी को नहीं मिली स्वीकृति
रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग पर ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा के पास प्रस्तावित आरओबी को केंद्र सरकार ने स्वीकृति नहीं दी। लोनिवि के मुताबिक गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग के 24 किमी में बनने वाले आरओबी के लिए शासन से मंजूरी नहीं मिल सकी। रुद्रपुर में सिर्फ दो आरओबी के लिए ही मंजूरी मिली है। संवाद




आरओबी के निर्माण के लिए पोल शिफ्टिंग के प्रस्ताव में मुख्यालय ने आपत्ति लगाई है। ऊर्जा निगम के इंजीनियरों की ओर से आपत्तियों में सुधार किया गया है। सुधारे गए प्रस्तावों को मुख्यालय भेजा जा रहा है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद पोल शिफ्टिंग आदि के कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा। -राजेंद्र प्रसाद, एई, लोनिवि, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed