फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ROB in Kashipur

30 जून तक शुरु हो जाएगा बाजपुर रोड पर यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
ROB in Kashipur
काशीपुर। बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। चंडीगढ़ में रेलवे क्रासिंग के ऊपर लगने वाला स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। फिलहाल रामनगर रोड पर ब्रिज पर आवागमन सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

काशीपुर में एमपी चौक पर 17 नवंबर 2017 से आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नवंबर, 2019 तक आरओबी का काम पूरा होना था लेकिन चार साल बाद भी आरओबी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। सिर्फ स्टेशन रोड वाली साइड को तैयार कर यातायात के लिए खोल दिया गया है। जबकि बाजपुर रोड पर अभी निर्माण कार्य गतिमान है।
विज्ञापन

आरओबी निर्माण के संबंध की प्रगति जानने के लिए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने शनिवार को निर्माणदायी संस्था दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मथारु से अपने कार्यालय में वार्ता की। मथारु ने बताया कि शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे के अधिकारियों ने क्रासिंग पर लगने वाले स्ट्रक्चर को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्ट्रक्चर तैयार होकर अगले दो माह में फिट हो जाएगा। बताया कि 30 जून तक ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसकी फिनिशिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी पूरा होने से जाम से मिलेगी निजात
काशीपुर। ओवरब्रिज बनने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों को शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में हालत यह है कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली मोहल्लों तक की सड़कों पर भी जाम लगने लगा है। हालांकि ब्रिज का संचालन शुरू होने के बाद से रामनगर रोड पर जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिला है लेकिन अभी भी सर्विस रोड क्लीयर नहीं होने से आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed