{"_id":"6457e30a1009be1f0007f746","slug":"rob-construction-in-kashipur-kashipur-news-c-8-1-133895-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आरओबी निर्माण पूरा होने में लगेंगे दो माह से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आरओबी निर्माण पूरा होने में लगेंगे दो माह से अधिक
Sun, 07 May 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने में अभी और दो महीने का समय लग सकता है। साथ ही स्टील गर्डर ब्रिज का निर्माण पूरा होने में भी एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। पहले मई माह में निर्माण प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जा रही है। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने वाले काशीपुर के सबसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य ओवरब्रिज का निर्माण बीते साढ़े तीन साल से बस इंतजार बनकर रह गया है।
साल 2017 में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया। उस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि ब्रिज निर्माण के दौरान जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। तय हुआ था कि ब्रिज के निर्माण के दौरान सर्विस रोड दोनों ओर बना दिया जाएगा ताकि जनता को परेशानी न उठानी पड़े, लेकिन ज्यादातर समय सर्विस रोड बदहाल ही रहा है। धीरे-धीरे समय बीता और निर्माण अवधि के दो साल पूरे हो गए, लेकिन ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में सरकार ने निर्माणदायी संस्था को पहला कार्यविस्तार दे दिया। पहले कार्य विस्तार में भी निर्माण पूरा नहीं हुआ और न ही दूसरे में पूरा हो सका।
तीसरा कार्यविस्तार भी बीत गया और अब चौथा कार्यविस्तार भी बीत गया है। इसके बाद भी कार्य पूरा होने की अब न तब है। बीते दिनों ठेकेदार ने मई माह तक स्टील गर्डर ब्रिज का निर्माण पूरा करने की बात कही थी, लेकिन अब परिस्थितियों को देखकर ऐसा नहीं लगता कि मई माह में काम पूर हो पाए। अभी लगभग एक महीना और स्टील गर्डर ब्रिज के निर्माण में लगने की उम्मीद है। जबकि पूरा ब्रिज बनकर तैयार होने में अभी दो महीने से ज्यादा समय लगने का अनुमान है। निर्माण संस्था दीपक बिल्डर के प्रोजेक्टर मैनेजर जेएस मथारू ने बताया कि पूरे ब्रिज के निर्माण में अभी दो महीने का समय लग सकता है। अभी सड़क का निर्माण होना है और इसी में लगभग एक महीने का समय लगता है। स्टील गर्डर का ब्रिज पूरी तरह से बनकर तैयार होने में अभी कम से कम एक महीने का समय लगेगा।