{"_id":"63162deacb98ac2e9e221c46","slug":"roadways-union-kashipur-kashipur-news-hld4747440137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संयुक्त परिषद के लिए लाल सिंह अध्यक्ष व अनवर शाखा मंत्री चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संयुक्त परिषद के लिए लाल सिंह अध्यक्ष व अनवर शाखा मंत्री चुने गए
विज्ञापन
काशीपुर में रोङवेज संयुक्त कर्मचारा परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की काशीपुर शाखा के वार्षिक अधिवेशन में नई कमेटी गठित की गई। इसमें परिचालक लाल सिंह अध्यक्ष और अनवर कमाल पुन: शाखा मंत्री चुने गए। अधिवेशन में कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा की गई।
डिपो परिसर के परिषदीय कार्यालय में सोमवार को हुए वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। अधिवेशन में चुनाव अधिकारी गोपाल दत्त पपनोई ने कहा कि एसीपी डाउन कर निगम प्रबंधन कर्मियों से रिकवरी की तैयारी कर रहा है, परिषद इसका विरोध करेगी। चुनाव अधिकारी विनीत कुमार पाठक ने कहा कि काशीपुर डिपो प्रबंधन निगम मुख्यालय के आदेशों की अनदेखी कर रहा है।
शाखा मंत्री अनवर कमाल ने कहा कि अनुबंधित बसों को लाभकारी मार्गों पर चलाने के बावजूद निगम घाटे में चल रहा है। मो. इमरान खान ने आउटसोर्सिंग से चालक, परिचालकों की भर्ती का कड़ा विरोध किया। अधिवेशन में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्षिक चुनाव में लाल सिंह अध्यक्ष, अमृत लहरी, सरबत यार खां उपाध्यक्ष, अनवर कमाल मंत्री, रिजवान अहमद, रामनरेश संयुक्त मंत्री, इस्लामुद्दीन कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार संगठन मंत्री, सूरज मेहरा संप्रेक्षक, सुरेश मासीवाल क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। मुकेश कुमार, बाबर अली, तासीर, अनिल कुमार सिंह, वीर सिंह, राजकुमार, भारत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।