फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees protested for their salaries in Rudrapur, workers who were troubled for two months

Uttarakhand: रुद्रपुर में वेतन के लिए गरजे रोडवेज कर्मचारी, दो माह से परेशान कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 10 Feb 2026 10:47 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:47 AM IST
सार

रुद्रपुर में दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Roadways employees protested for their salaries in Rudrapur, workers who were troubled for two months
रुद्रपुर रोडवेज कार्यशाला में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रुद्रपुर में रोडवेज कर्मियों ने दो महीने का वेतन न मिलने के खिलाफ दूसरे दिन भी एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। परिवहन निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं दिया गया है। एक वर्ष से कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 12 फरवरी तक एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक सके कार्यालय में धरना दिया जाएगा। 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
परिषद के ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता से रोडवेज की बुरी स्थिति हो गई है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना इसका प्रमाण है। इस मौके पर शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुर्तजा अली, आसिफ हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न बस दे पा रहे न कलपुर्जे

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक शाखा) के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि सरकार ने रोडवेज को उपेक्षित छोड़ दिया है। न तो डिपो के पास पर्याप्त बस हैं। न बसों की मरम्मत के लिए कलपुर्जे ही सरकार दे पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed