{"_id":"64ecedb42ba039c1fc06def4","slug":"road-jam-over-renovation-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-270-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मरम्मत की मांग, शिमला-कुरईया मार्ग साढ़े चार घंटे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मरम्मत की मांग, शिमला-कुरईया मार्ग साढ़े चार घंटे किया जाम
Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
विधायक की मौजूदगी में तहसीलदार के आश्वासन पर मांगे ग्रामीण
किच्छा। जर्जर हो चुकी कुरईया-शिमला पिस्तौर सड़क की मरम्मत की मांग के लिए ग्रामीणों ने साढ़े चार घंटे मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और लोनिवि के अधिकारियों ने विधायक तिलकराज बेहड़ की मौजूदगी में ग्रामीणों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
सोमवार सुबह मलसा गिरधरपुर, चकौनी, खमरिया, मलसी, सैंजनी, मिलक आदि गांव के निवासी हाईवे पर बने तुलसीद्वार से कुछ दूरी पर सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कि नेशनल हाईवे पर रुद्रपुर की तरफ से किच्छा-बरेली रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहन देवरिया में लगने वाले टोल को बचाने की नीयत से इस संपर्क मार्ग का प्रयोग करते है। इस कारण भारी वाहनों का इस मार्ग पर आना-जाना रहता है। इस कारण समय-समय पर सड़क टूट जाती है। आरोप है कि इस मार्ग से लगीं औद्योगिक इकाईयां प्रयोग में लाए गए पानी को सड़क में बहा देती हैं। इससे जलभराव और सड़क जल्दी टूट जाती है। सूचना पर विधायक तिलकराज बेहड़ मौके पर पहुंचे और धरने को जायज बताते हुए ग्रामीणों के साथ बैठ गए।इसके बाद तहसीलदार रुद्रपुर पूजा शर्मा, कोतवाल विक्रम राठौड़, लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश लाल मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां पर प्रधान खुमरिया हरविन्द्र सिंह, प्रधान चकोनी राजेन्द्र सिंह, यामीन अंसारी, राजेश कामरा, मोनू कामरा, लक्ष्मण दास बांगा,तीरथ मुंजाल, नवीन बांगा आदि थे।
लोनिवि देगा नोटिस
किच्छा। लोक निर्माण विभाग उन औद्योगिक आस्थानों को नोटिस जारी करेगा जिनका पानी सड़क पर आता है। नोटिस के बावजूद कार्रवाई ना होने पर प्रतिष्ठानों के सामने नाला खोदवाया जाएगा। रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर ने ग्रामीणों से कहा कि टोल बचाने के लिए भारी वाहनोंं को किसी भी हालत में इस मार्ग से नही निकलने दिया जाएगा। इसके लिए पिकेट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उद्योगपतियों से भिड़े ग्रामीण
किच्छा। धरनास्थल पर इस क्षेत्र के एक उद्योगपति भी आकर बैठे तो शिमला गांव के सुरेंद्र नरुला भड़क उठे। उन्होंने उद्योगपति को निशाना बनाते हुए कहा कि आपके संस्थान का सारा पानी सड़क पर आता है। आप के साथ-साथ इस रोड पर कारखाना चलाने वाले लोग इस समस्या की जड़ हैं। अगर आप लोगों के संस्थानाें का पानी सड़क पर ना आए तो यह सड़क कभी ना टूटे। संवाद