फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Road, electricity and water issues raised in BDC meeting

Udham Singh Nagar News: बीडीसी बैठक में उठे सड़क, बिजली और पानी के मुद्दे उठे

Sun, 30 Jun 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 30 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Road, electricity and water issues raised in BDC meeting
सितारगंज। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सड़क, बिजली, पानी और सिंचाई के मुद्दे छाए रहेे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया।
विज्ञापन



ब्लॉक सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, विद्यालयों के जर्जर भवन, आंगनबाड़ी केंद्र को पक्का भवन उपलब्ध कराने, बढ़ती लावारिस पशुओं की संख्या को रोकने, गोशाला बनाने, पात्र परिवारों को राशन देने सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इससे पहले बैठक में एजेंडे के अनुसार विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। लोनिवि के जेई सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभाग ने क्षेत्र में करीब सात सौ किमी रोड का मेंटेनेंस कार्य किया है। बताया कि 10 करोड़ की परियोजना पर कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि गड्ढा मुक्त एप पर दर्ज 22 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता पीएन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में जेजेएम की कुल 36 परियोजना हैं जिसमें से 17 परियोजनाओं का काम पूरा कर जल छोड़ दिया गया है। बैठक में कनिष्ठ उप प्रमुख लक्ष्मी मंडल, विधायक प्रतिनिधि पलविंदर सिंह, जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश कुमार, दीपक बड़ाल, गुरप्रीत सिंह, दीपक मंडल, रेशम सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, निर्मल सिंह, एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा, सहायक परियोजना अधिकारी संगीता आर्य, सहायक जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद्र, बीडीओ सीआर आर्य, एडीओ पंचायत केसी बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीडीओ के न पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी
सितारगंज। ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने सीडीओ सहित जिले के अन्य अधिकारियों के बीडीसी बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बावजूद कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने बीडीसी बैठक में भाग नहीं लिया। कहा कि बैठक में सक्षम अधिकारी के मौजूद न होने की वजह से ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से उठाई गई कई समस्याओं का समाधान नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed