{"_id":"6a4aae0fb0fff3d676005829","slug":"road-dug-up-to-cover-small-canal-department-forgot-to-level-it-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-145472-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छोटी नहर ढकने के लिए खोदी सड़क, समतल करना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छोटी नहर ढकने के लिए खोदी सड़क, समतल करना भूल गया विभाग
Mon, 06 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। लक्ष्मीपुर माइनर (छोटी नहर) को कवर करने के लिए सिंचाई विभाग ने सड़क तो खोद दी, लेकिन उसे समतल नहीं किया। उबड़-खाबड़ सड़क पर लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। विद्यार्थियों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
मोहल्ला कटोराताल पुलिस चौकी के पास मुख्य मार्ग पर माइनर को क्रास करने के दौरान सड़क खोदी थी। काम पूरा होने के बाद सड़क को समतल किया जाना था, लेकिन विभाग ने ईट-रोड़ी और मिट्टी भरकर छोड़ दिया। इस मार्ग पर चार इंटर कॉलेज, चार धार्मिक स्थल के अलावा छोटे बच्चों के स्कूल हैं। रोजाना सैकड़ों बच्चे पैदल और साइकिल से आते-जाते हैं। सड़क उबड़-खाबड़ होने से बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं क्षेत्रवासियों ने बताया बीते दिनों बारिश के दौरान यहां कई ई-रिक्शा और बाइक चालक भी फंस गए थे।
कोट
माइनर को कवर करने के बाद कुछ सड़कें नगर निगम और कुछ को विभाग को सही करानी है। निरीक्षण करके मोहल्ला कटोराताल की मुख्य सड़क को समतल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
केशव सिंह, एई सिंचाई विभाग