{"_id":"689a413bae958df9940e33aa","slug":"road-accident-one-died-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-130693-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: साइकिल से दवा लेने जा रहे ट्रक चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: साइकिल से दवा लेने जा रहे ट्रक चालक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने बाइक कब्जे में ली, आरोपी बाइक चालक मौके से भागा
काशीपुर। साइकिल से दवाई लेने जा रहे ट्रक चालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम गोगिलपुर मीरगंज निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र राजेंद्र कुमार कुंडा थाना क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस का ट्रक चलाता था। रविवार रात करीब आठ बजे वह ट्रक को कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास पार्क कर वहीं पर खोखा लगाने वाले युवक की साइकिल लेकर दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मनोज को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक दो बहनों का अकेला भाई था। मृतक के पिता खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बाइक को कब्जे में ले लिया है। जल्दी ही आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।