{"_id":"6a077ad12935262e4108938c","slug":"rising-petrol-and-diesel-prices-disrupt-peoples-budgets-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142968-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बिगड़ा लोगों का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बिगड़ा लोगों का बजट
Sat, 16 May 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम जनता की जेब पर सीधा और गहरा असर डाला है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसने उनका बजट को बिगाड़ दिया है। तेल के दामों में हुई वृद्धि पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
काशीपुर के रहने वाले कासिफ ने बताया कि हर दिन दाम बढ़ रहे हैं तो सेविंग कहां से होगी। दूध के दाम बढ़े, सिलिंडर के दाम बढ़े और अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए। सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए सोनू तोमर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आने के बाद पता चला कि पेट्रोल में तीन रुपये बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। सरकार को महंगाई कंट्रोल करनी चाहिए।
धीरेंद्र कोठारी ने बताया कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई पर ध्यान देना चाहिए। गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी मिल नहीं रही है और प्राइवेट सेक्टर में छोटी-मोटी नौकरी से घर चल पाना मुश्किल हो रहा। प्राइवेट सेक्टर में जो सैलरी मिल रही है उससे बहुत मुश्किल से मैनेज हो पा रहा है। बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामाें में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है। इससे आम नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका
महिला कांग्रेस ने सरकार पर लगाया महंगाई बढ़ाने का आरोप
खटीमा। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टेड़ाघाट के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की रीढ़ तोड़ दी है। वहां पर प्रदेश सचिव बीना राणा, विद्या यादव, क्रांति देवी, सुमन, राधा आदि थीं।
-- -
विधायक चौहान ने मांगा पीएम का इस्तीफा
जसपुर। कांग्रेस विधायक ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने बढ़ती गैस कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी, विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। वहां नगर अध्यक्ष हाजी मो. नाजिम, शैलेंद्र गहलोत, मो.इख्तियार, आदित्य गहलोत, गजेंद्र सिंह, राज कुमार राज, मोईनुद्दीन आदि रहे।
--
सपा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
काशीपुर। समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित होकर पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी आदि मौजूद रहे।
-- -
व्यापार संघ ने जताया रोष
रुद्रपुर। डीजल, पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी का व्यापार मंडल ने विरोध जताया। सामान्य पेट्रोल के दाम में 2.69 प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बढ़े दाम शुक्रवार से लागू हो गए हैं। सामान्य पेट्रोल पहले 93.09 रुपया प्रति लीटर था। अब 95.78 रुपये हो गया है। डीजल के दाम पहले 88.01 रुपये थे। अब 91.02 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं एक्सपी 95 (पॉवर) पेट्रोल पहले 101.31 रुपये था। अब 104.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने को जनता को महंगाई की आग में झोंकने वाला कदम बताते हुए कहा है कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई है। पर्याप्त आपूर्ति भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ने से माल-भाड़े में बढ़ोतरी होगी। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।