फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Revenue sub-inspector who has been absent for years may face action

Udham Singh Nagar News: वर्षों से अनुपस्थित चल रहे राजस्व उपनिरीक्षक पर गिर सकती है गाज

Wed, 30 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspector who has been absent for years may face action
जसपुर। तहसील क्षेत्र के एक राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) को अवकाश स्वीकृत कराए बिना अनुपस्थित रहना महंगा पड़ सकता है। एसडीएम ने उन्हें सार्वजनिक सूचना जारी कर 15 दिनों के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर आजाद सिंह की वर्ष 2018 में तहसील क्षेत्र में तैनाती हुई थी। वह वर्ष 2022 में 16 मई से 25 दिसंबर तक के लिए बिना अनुमति एवं अवकाश स्वीकृति कराए बिना अनुपस्थित हो गए।
विज्ञापन

कुछ दिन के लिए वह ड्यूटी करने आए लेकिन वर्ष 2023 में 20 फरवरी से आज तक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। इस संबंध में तहसील कार्यालय की ओर से 16 मई 2023 को पंजीकृत डाक से नोटिस जारी किया गया, उसके बाद भी उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न स्वयं उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारी की अनुमति एवं बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना कर्मचारी आचरण नियमावली एवं अनुशासनहीनता के विपरीत है। एसडीएम ने बताया कि 25 अप्रैल को उनके कार्यालय की ओर से भी सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है।
यदि आजाद सिंह नोटिस जारी होने के 15 दिन के भीतर उनके कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed