फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Resolution of women empowerment

महिला सशक्तीकरण का लिया संकल्प

Thu, 07 Feb 2019 12:53 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 07 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Resolution of women empowerment
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान शपथ पत्र दिखाती शिक्षिकाएं। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत बुधवार को शिक्षिकाओं ने महिला सशक्तीकरण के लिए और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद होने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने आवासीय एवं कार्यक्षेत्रों के आसपास महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की भी बात कही।

विज्ञापन

       
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे डाइट के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के प्रति निष्ठा व्यक्त की। कहा कि महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का अमर उजाला का यह प्रयास अनूठा एवं सराहनीय है।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक नमिता पंत ने शिक्षिकाओं को अपराजिता की शपथ दिलाई, जबकि रक्षिता नागर ने अपराजिता के शपथ पत्र भरवाए। 100 से अधिक शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरकर इस मुहिम का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोट
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे महिलाओं का व्यक्तित्व निखरेगा और डरी सहमी महिलाओं में जीने की ललक पैदा होगी। इस अभियान से जागरूक होकर महिलाएं अच्छे भविष्य की ओर अग्रसर होंगी। - अर्चना यादव, शिक्षिका।  
-  
अपराजिता कार्यक्रम से महिलाओं को अपने लिए बेहतर निर्णय लेने की प्रेरणा मिलेगी। जागरूक होकर महिलाएं अपने आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक विकास के प्रति सजग होंगी। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाएंगे। - बबीता गुप्ता, शिक्षिका 

- आज भी परिवारों व कार्यस्थलों पर महिलाओं को तमाम तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शैक्षिक स्तर ऊंचा होने के बावजूद महिलाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। आशा है कि अपराजिता मुहिम समाज की सोच में परिवर्तन लाने में कारगर होगी। - कमलेश तोमर, शिक्षिका।  


- महिलाओं व खासकर बेटियों के प्रति होने वाले अपराध समाज का कुरूप चेहरा सामने ला रहे हैं। महिलाओं में झिझक और प्रतिरोध की क्षमता न होने के कारण अपराधी अपने उद्देश्य में सफल हो रहे हैं। अमर उजाला की इस अनूठी पहल से महिलाओं की झिझक खुलेगी और वह खुलकर अपनी लड़ाई खुद लड़ सकेंगी। - मीनाक्षी राघव, शिक्षिका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed