{"_id":"6a35910511794df7470e0464","slug":"residential-complex-to-be-built-at-khatima-degree-college-khatima-news-c-236-1-ktm1001-114795-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा डिग्री कॉलेज में बनेगा आवासीय परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा डिग्री कॉलेज में बनेगा आवासीय परिसर
Sat, 20 Jun 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज के विकास को नई गति देते हुए शासन ने महाविद्यालय परिसर में आवासीय भवन निर्माण के लिए 7.06 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी है। पहली किश्त के रूप में 2.83 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। भवनों का निर्माण उत्तराखंड मंडी परिषद की ओर से किया जाएगा।
कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध व वर्ष 1988 में स्थापित खटीमा डिग्री कॉलेज प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में शुमार है लेकिन यहां पर अभी तक सुनियोजित तरीके से प्राचार्य, प्राध्यायाकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा नहीं है। खटीमा डिग्री कॉलेज में पहली बार आवासीय परिसर बनने की कवायद शुरू हुई है। आवासीय परिसर के निर्माण को कॉलेज की आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कॉलेज परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार मंजिला भवन में टाइप-4, टाइप-3 व टाइप-2 आवास बनने से संस्थान की अधोसंरचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इंडोर खेलों की भी सुविधा मिलेगी। शासन की ओर निर्माण कार्य को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार पांडेय ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा विभाग व शासन का आभार व्यक्त किया।
-- -
कोट-
खटीमा डिग्री कॉलेज में आवासीय परिसर का निर्माण कॉलेज के आधारभूत विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय भवन संहिता, उत्तराखंड बिल्डिंग बायलॉज व राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप आधुनिक आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। -डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्राचार्य, खटीमा डिग्री कॉलेज