{"_id":"685461e0759fb134cc0d92b1","slug":"rescue-operation-lasted-for-four-hours-after-the-kelakheda-mushroom-plant-accident-bazpur-news-c-8-1-hld1026-585136-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मशरूम प्लांट में रैक गिरी, 13 मजदूर दबे; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मशरूम प्लांट में रैक गिरी, 13 मजदूर दबे; एक की मौत
Fri, 20 Jun 2025 11:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:51 AM IST
सार
केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला में मशरूम प्लांट हादसे के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल विभाग का संयुक्त रेस्क्यू चार घंटे तक चला। इस दौरान रेस्क्यू कर जैविक खाद का मलबा हटाया गया।
विज्ञापन
बाजपुर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजपुर के केलाखेड़ा के गांव भव्वानगला में मशरूम प्लांट हादसे के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल विभाग का संयुक्त रेस्क्यू चार घंटे तक चला। इस दौरान रेस्क्यू कर जैविक खाद का मलबा हटाया गया।
मशरूम प्लांट में अचानक रैक टूटकर गिरने से खाद के मलबे में मजदूर दब गए। पहले तो पता ही नहीं चला कि कितने मजदूर दबे हैं। आनन फानन में मजदूरों को निकलने के संयुक्त टीम ने रेस्क्यू करके एक एक घायल मजदूर को बाहर निकाला। उसके बाद मजदूरों को बाजपुर और काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करने चार घंटे का समय लगा।
प्लांट में काम करने आए मजदूरों की सूची की जांच की गई जिससे पता चला कि 23 मजदूर काम कर रहे थे। लोगों ने बताया कि मशरूम बैग के लिए क्षमता से अधिक लोड के कारण रैक एक तरफ होकर टूट गई। जिसमें हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि गांव भव्वानगला में मशरूम प्लांट करीब डेढ़ एकड़ में स्टोर रूम के तीन कमरों में संचालित हो रहा है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चार घंटे तक चला।