फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   republic day

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी

Wed, 28 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
republic day

जिलेभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल

विज्ञापन
कालेज और सरकारी दफ्तरों में कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने झंडा रोहण किया।

उन्होंने शंाति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नैथानी ने पुलिस, पीएसी, एनसीसी, अगिभनशमन, ट्रैफिक पुलिस, पीआरडी जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया और विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इससे पहले प्रभारी मंत्री नैथानी ने देश पर जान न्योछावर करने वाले वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वहां जिला जज आरसी कुकरेती, डीएम डॉ पंकज पांडे, एसएसपी नीलेश आंनद भरणे, सीडीओ इवा आशीष श्रीवास्तव, एडीएम दीप्ति वैश्य, आशीष भटगई, एएसपी टीडी वैला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, नारायण सिंह बिष्ट, हरीश पनेरू मौजूद थे। कलक्ट्रेट में डीएम डॉ पंकज पांडे ने ध्वजारोहण कर सेनानी दर्शन सिंह, डा. मेर सिंह के अलावा सेनानी आश्रित प्रीत कौर और धानवती को सम्मानित किया। विकास भवन में सीडीओ इवा श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया।

भमरौला में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां हरीश चंद्र पांडे, मदन मोहन शर्मा, कृपा शंकर पांडेय, राजबहादुर वार्ष्णेय, रमा शंकर पांडेय, राणा प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सरताज अहमद मौजूद थे। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मेयर सोनी कोली, एमएनए तीरथ पाल, जीसी पांडे, सुरेश कोली, वीसी रिखाड़ी, सुरेश पंत मौजूद थे। सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अवनि यादव, कमला नैल्वाल, डॉ रजनीश बत्रा, अनु यादव, मनोरमा जोशी, मुन्नी आर्या, रीना चावला मौजूद थे। मदरसा जामियातुल हसनात में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जाहिद रजा रिजवी, मुहम्मद फैजान, प्रधानाचार्य सबीहा नाज, अनिल शर्मा, वहीद खां, महबूब रजा, नगमा सोनी मौजूद थे। सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय मेें ओमप्रकाश अरोरा, हरीश मिडडा, डा. चंपा जग्गा, मधु रहेजा, कीर्ति, शीतल तागरा मौजूद थे। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। आरएन बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक मोहित राय, प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, निधि राय, अमृता पांडे, निशात अफगानी मौजूद थे।  द्रोण कालेज में किशोर कुमार शर्मा, सुरेंद्र ग्रोवर, प्राचार्य डा गुरमीत कौर, शमशेर सिंह, कुमुंथम लिंडा, डॉ रजिंदर कौर मौजूद थे।

पैरामाउंट एकेडमी में आनंद सिंह धामी, जर्नादन पांडेय, लक्ष्मी चंद्र पंत, खीम सिंह धामी, भावना मौजूद थे। एएनझा स्कूल में प्रधानाचार्य केसी पांडे, एसडी पाठक, वीके शर्मा, भरत सिंह, जीएस सिकरवार, प्रताप सिंह मौजूद थे। रेनबो स्कूल में प्रधानाचार्य मैरी सिंह, संजीव कुमार, वीके तिवारी, संजय अग्रवाल, स्मिता पाठक, दिनेश नयाल, जीएस रावत मौजूद थे। प्रीत विहार स्थित यूके कांवेट में विधायक राजकुमार ठुकराल ने पार्क निर्माण को दो लाख देने की घोषणा की। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी परंगाई, प्रबंधक केपी सिंह, प्रधानाचार्य उषा सिंह मौजूद थे। राप्रावि व राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिंदुखेड़ा में प्रधानाध्यापक राजेंद्र चौहान, सुनीता साहू, मधुबाला, जसविंदर सिंह, हरवंश सिंह, बलवंत कौर, शशि, जोगिंदर सिंह, मलप्रीत सिंह मौजूद थे।

डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ल, ज्ञानी अमरीक सिंह, राजेंद्र अरोरा, सीपी खन्ना, आशु, किरन शुक्ला, प्रशांत जौहरी, गुरप्रीत कौर मौजूद थे। रुद्रा पब्लिक स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान प्रबंधक हरीश भटट, प्रधानाचार्य नीतिश सरकार, सिमरन, आखी, मेघा, अमृत, पलक, मयंक, पूजा, नेहा, पूजा चंदोला, दीपिका मौजूद थे। भानु प्रताप मेमोरियल स्कूल में प्रधानाचार्य महेश चंद्र, डीके गुप्ता, कुसुम शाह, पूजा बिष्ट, पूजा यादव, पलक कालरा मौजूद थे। उक्रांद के कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, देश दीपक सिन्हा, इमरान, आशीष यादव, विजयपाल सिंह मौजूद थे। श्री गुरु नानक डिग्री कालेज में एएस चावला, नरेंद्र जीत सिंह, प्राचार्य डॉ भावना कपूर, डा. विनीता पांडे, अजय यादव, शिखा शर्मा, मंदीप सिंह, रीना, अर्चना, ज्योति, सविता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed