फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Red For Attendance in Gadarpur

इंजीनियर और सहायक समाज कल्याण अधिकारी मिले अनुपस्थित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Red For Attendance in Gadarpur
रुद्रपुर। गदरपुर ब्लॉक कार्यालय में छापे के दौरान सीडीओ को लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक अभियंता व सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने बीडीओ ने कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ विशाल मिश्रा शुक्रवार को अचानक गदरपुर के विकासखंड कार्यालय पहुंच गए। विकास खंड परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर कार्यालय परिसर में सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही विकासखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास परिचयपत्र व उनके नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर की पट्टिका भी मेजों पर नहीं मिली। सीडीओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र और ग्रोथ सेंटर की समीक्षा की। उन्होंने विकासखंड के प्रस्तावित कार्यालय भवन के लिए स्थल चयन करने के अनुरोध पर बीडीओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अलखदेवी में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने की बात पर बीडीओ को तहसीलदार गदरपुर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed