{"_id":"6855b7d4e991d8b6010b14d0","slug":"ravindra-singh-bisht-took-over-as-municipal-commissioner-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128608-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रविंद्र सिंह बिष्ट ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला
Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम में लगभग तीन महीने से रिक्त नगर आयुक्त के पद पर ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर रहे रविंद्र सिंह बिष्ट की तैनाती की गई है। उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 ने बीती 19 जून को रविंद्र सिंह बिष्ट डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर का स्थानांतरण नगर आयुक्त के पद पर नगर निगम काशीपुर में कर दिया है।
शुक्रवार की दोपहर में बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देना रहेगी, मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या निजात दिलाने का प्रयास होगा। निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, एसएनए संजय दत्त कापड़ी, कमल मेहता, शिवेंद्र खन्यात, अनिरुद्ध गौड़ आदि ने उनका स्वागत किया।
उधर, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने भी बुके भेंटकर बिष्ट का स्वागत किया। वहां संघ प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक, सुमित सौदा, राजीव कुमार, संजय कुमार, रिंकू कुमार, अमित टॉक आदि शामिल रहे।