फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ration not distributed to one lakh 42 thousand children and 41 thousand women

Udham Singh Nagar News: 1. 42 लाख बच्चों और 41 हजार महिलाओं को नहीं बंटा राशन

Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Ration not distributed to one lakh 42 thousand children and 41 thousand women
रुद्रपुर। जिले के 2387 आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस बार भी पांच तारीख यानी पोषण दिवस पर टीएचआर (टेक होम राशन) नहीं बंट सका। इससे एक लाख 42 हजार बच्चे और 41 हजार गर्भवती, धात्री प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

फरवरी में सीडीओ विशाल मिश्रा ने जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह और सीडीपीओ के साथ बैठक लेकर मार्च की पांच तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को फोर्टिफाइड चावल और गेहूं बांटने के निर्देश दिए थे। रणनीति बनाई गई थी कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निकट सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन उठाया जाएगा। इसके बाद केंद्रों पर लाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लाभार्थियों को राशन वितरित किया जाएगा। छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को एक किलो 650 ग्राम गेहूं और इतना ही चावल, गर्भवती और धात्री को दो किलो 500 ग्राम गेहूं और इतना ही चावल दिया जाना था। मांग के अनुरूप जिले की 10 बाल विकास परियोजनाओं में राशन नहीं मिलने से लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिला है। बता दें कि नवंबर से लाभार्थियों को राशन नहीं बांटा जा रहा है। पहले सरकार की ओर से लाभार्थियों को टीएचआर में दलिया, पोहा, चौलाई के लड्डू, चना और मसूर दाल आदि खाद्य सामग्री दी जाती थी। लेकिन यह व्यवस्था खत्म कर सरकार ने लाभार्थियों को सिर्फ गेहूं और चावल देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कोट-
सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से राशन नहीं मिलने से पोषण दिवस पर लाभार्थियों को गेहूं और चावल नहीं बांटा गया। अब होली के बाद ही लाभार्थियों को राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशा नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed