{"_id":"6a665370431b0bac6a0c1e40","slug":"rapid-fire-shooting-in-broad-daylight-on-gadarpur-bypass-youth-shot-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-806483-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर बाईपास पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर बाईपास पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को मारी गोली
Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। गदरपुर बाईपास की सर्विस लेन पर रविवार देर शाम दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कॉर्पियो समेत चार वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने ग्राम बांसखेड़ी निवासी गगन उप्पल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसके साथियों की कार का पीछा कर टायर पर भी गोली चला दी। टायर फटने से कार सरदारनगर के पास नहर में जा गिरी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गगन उप्पल अपने साथी सौरभ और सहज के साथ रुद्रपुर से लौट रहा था। तीनों सरदारनगर के पास सर्विस लेन में किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चार वाहनों में सवार युवक वहां पहुंचे। हमलावरों को देखकर गगन के दोनों साथी कार लेकर निकल गए, जबकि गगन पीछे रह गया। हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। भाग रही कार का पीछा करते हुए बदमाशों ने उसके टायर पर भी गोली चलाई, जिससे कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कोट
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अखलेश कुमार, सीओ बाजपुर/गरदपुर
--
हरजीत हत्याकांड से जोड़कर भी हो रही चर्चा
घटना को करीब एक वर्ष पहले बौर जलाशय में दलपुरा निवासी हरजीत सिंह की हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उस मामले में घायल गगन उप्पल और उसके कुछ साथियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी दोनों मामलों के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।