{"_id":"66aaad139072a6d8690c7db8","slug":"random-vehicles-parked-outside-the-emergency-room-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-115087-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इमरजेंसी कक्ष के बाहर खड़े हो रहे बेतरतीब वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इमरजेंसी कक्ष के बाहर खड़े हो रहे बेतरतीब वाहन
Thu, 01 Aug 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर खड़े दुपहिया वाहन।
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों के अभाव में इमरजेंसी गेट पर दोपहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे हैं। इससे आने वाले गंभीर मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। डिमांड के बाद भी अस्पताल को सुरक्षाकर्मी मुहैया नहीं हो पा रहे हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की पार्किंग का ठेका सितंबर 2022 में हुआ था। अगस्त 2023 को ठेका समाप्त हो गया। निशुल्क पार्किंग व्यवस्था होने के बाद भी दोपहिया वाहन इमरजेंसी कक्ष के बाहर, परिसर में जहां-तहां बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं ई-रिक्शा भी अस्पताल के अंदर मंडराते रहते हैं। इससे एंबुलेंस और वाहनों को निकालने में भारी दिक्कतें हो रही है। वहीं इमरजेंसी के सामने के दोपहिया वाहन खड़े होने से मरीजों को कक्ष तक पहुंचने में परेशानी होती है।
कोरोनाकाल के बाद से अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था नहीं की जा सकी। बीते दिनों चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम से भी सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई थी। कई महीने बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सीएमएस डॉ. खेमपाल ने बताया कि इमरजेंसी के सामने वाहन खड़ा करने से कई बार मना किया जा चुका है। सुरक्षा कर्मियों की डिमांड की गई है।