{"_id":"6aa849d0f2d80c56a70ae4fa","slug":"rampur-defeated-haldwani-in-the-penalty-shootout-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-115754-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेनाल्टी शूटआउट में रामपुर ने हल्द्वानी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेनाल्टी शूटआउट में रामपुर ने हल्द्वानी को हराया
Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म फुटबाल मैच में संघर्ष करते खिलाड़ी
- शक्तिफार्म में हो रहा टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में आयोजित टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबले का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से निकला जिसमें रामपुर ने हल्द्वानी को तीन-एक से पराजित किया। हैट्रिक गोल करने वाले हल्द्वानी के जिदान को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई
सोमवार को बंगाली कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, नरेश साना, सत्येंद्र मंडल और विशाल मंडल ने मैच का शुभारंभ किया। हल्द्वानी की टीम ने शुरूआत से ही मैच में अपना दबदबा बनाने का प्रयास किया। नौवें मिनट में हल्द्वानी के जिदान ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में रामपुर के अजरुद्दीन ने गोल कर स्कोर बराबर किया। पहले हाफ के अंतिम समय में हल्द्वानी के जिदान ने लगातार दो लगातार गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम को दो गोल की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में रामपुर के नवाज और अजरुद्दीन ने एक-एक गोल कर स्कोर तीन-तीन से बराबर कर दिया। फुल टाइम तक बराबरी रहने पर नजीता पेनाल्टी शूटआउट से निकाला गया। शूटआउट में रामपुर ने तीन गोल दागे जबकि हल्द्वानी की टीम एक ही गोल कर पाई।
मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार और सुनील सरकार कमेंट्रेटर, सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, अमल सरकार, बाबूलाल विश्वास, अजीत हालदार, सुबल विश्वास आदि थे। संवाद