फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rally in Kashipur

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिले आवास प्रमाण पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rally in Kashipur
रैली को संबोधित करते नगर आयुक्त विवेक राय। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ अमृत पखवाड़े के तहत उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के एनएसएस व एनसीसी स्वयं सेवकों, आशा कार्यकर्ताओं समेत निगम कर्मचारियों ने युवाओं की इंडियन स्वच्छता लीग जन जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर ऊषा चौधरी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय ने किया। रैली नगर निगम से शुरू होकर मुख्य चौराहे से होते हुए द्रोणासागर पहुंची जहां एनएसएस व एनसीसी स्वयं सेवकों के साथ-साथ नगर निगम पर्यावरण मित्रों व कर्मचारियों ने सघन स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। रैली से पहले नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों को विधायक चीमा व महापौर द्वारा आवास प्रमाणपत्र बांटे गए। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, विकास शर्मा, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ. माजिद हुसैन, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, दिनेश गोस्वामी, मुकेश पाल, जितेंद्र देवांतक आदि थे।
विज्ञापन

40 लोगों ने किया महादान
जसपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंघल नर्सिंग होम में शिविर लगा कर रक्तदान किया। देवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, सरवन सिंह, अंशुल अग्रवाल,जसवंत सिंह, सन्नी प्रधान, दीपक गोस्वामी, थानेश्वर प्रसाद, अनुराग गौतम, अनिल जोशी, आदर्श, आशीष चौहान, विशाल चौधरी, समरपाल सिंह, विनोद कुमार, सूरज प्रजापति, हरजीत सिंह, हरि सिंह सैनी आदि सहित 40 लोगों ने रक्तदान किया। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, सुधीर विश्नोई, सुदेश कुमार, भाजयुमो के गुंजन सुखीजा, विनोद प्रजापति, मंडी सरवन सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक कुमार, अंकुर सक्सेना, बृजेश चौहान, ब्रजवीर चौधरी, अशोक खन्ना, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

104 लोगों ने किया रक्तदान
बाजपुर/ केलाखेड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान बाजपुर और केलाखेड़ा में 104 सेवकों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को चकरपुर रोड स्थित सेवा चेरिटेबल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डा. चेतन पांडेय, डा. एस दीक्षित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने किया। इस दौरान 32 सेवकों ने रक्तदान किया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, मेजर सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक अतंत जैन, जिपं सदस्य टिंकू तोमर, जयंत जैन आदि थे। गांव ढाकी में जनजाति समाज की महिलाओं ने 72 दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। महिलाओं ने मोदी के नाम से पौधा भी रोपा। इधर केलाखेड़ा में 72 लोगों ने रक्तदान किया। गांव बिचपुरी स्थित विद्या ज्योति डिग्री कॉलेज में भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी ने शुभारंभ किया। वहां डॉ माधुरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां, सभासद जितेंद्र चानना, जिपं सदस्य हरजसपाल सिंह, अजीतपाल सिंह, ग्राम प्रधान शेर चंद, भारत मेहरा, अतुल पांडेय, अमर पांडेय, महेंद्र कालरा, सुधीर राणा आदि थे।

सुल्तानपुर पट्टी में भी चलाया जागरूकता अभियान
सुल्तानपुर पट्टी। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत ने सफाई अभियान चलाया। ईओ हरिचरण सिंह ने स्वच्छता लीग में प्रतिभाग करने के लिए नगर पंचायत में दल गठित किया। इसका नाम वॉरियर्स कप्तान इंद्रजीत एनसीसी कैडेट को नामित किया। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र कुमार, जाहिद हुसैन, नरेेंद्र कुमार, मनोज वाल्मीकि, इंतजार हुसैन, संजीव कुमार, शुभम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed