फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajdhani nu kaho pinda ne darna chad dittai ...

राजधानी नूं कहो पिंडा ने डरना छड़ दित्तै...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani nu kaho pinda ne darna chad dittai ...
गाजीपुर बार्डर पर किसानों के बीच गीत सुनाते जनकवि बल्ली सिंह चीमा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश से बचने के लिए टेंटों में रहे किसानों का जोश चर्चित जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने स्वरचित जनगीतों को गाकर बढ़ाया। चीमा ने कहा कि अब किसान काले कानूनों को रद्द कराकर ही मानेंगे।
विज्ञापन

उनके पंजाबी भाषा में लिखे गीत ‘अपणें मना चों लोकां ने तेरा हर इक डर कड दित्तै राजधानी नूं कहो पिंडा ने डरना छड़ दित्तै’ (अपने दिलों से लोगों ने तेरा हर एक डर निकाल दिया, राजधानी से कहो गांवों ने डरना छोड़ दिया), ले मशालें चल पड़े हैं लोग..., किसान आंदोलन में खूब गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने आंदोलन में सहभागिता की। उन्होंने बारिश के चलते टेंटों में कैद किसानों से मुलाकात की और जनगीत गाकर उनकी हौसलाअफजाई की। उन्होंने आंदोलन के दौरान लिखे गीत ‘जात धर्म से ऊपर उठ जा इंसानों में शामिल हो...’, ‘जिंदा है तो दिल्ली आजा संघर्षों में शामिल हो...’ के अलावा ‘आत्महत्या कभी न करना अधिकारों की खातिर लड़ना...’, हमसे कहता है संविधान, हम हैं भारत के किसान...’ सहित अन्य जनगीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीमा ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि विषम परिस्थितियों में किसान आंदोलन में डटे हुए हैं। उनके हौसले बुलंद है और वे अपने भविष्य के लिए चिंतित हैं। चीमा ने बताया कि वह एक हफ्ते तक अब गाजीपुर बॉर्डर पर रहेंगे और जनगीतों और कविताओं से किसानों का उत्साह बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर वह घर लौटेंगे। वह समर्थन देने नहीं बल्कि सहभागिता करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं क्योंकि वह खुद भी किसान हैं। चीमा ने बताया कि बारिश के चलते उन्हें मंच पर जनगीत गाने का मौका नहीं मिल सका, इसलिए उन्होंने टेंटों में किसानों के बीच जाकर जनगीत गाए। जनकवि ने कहा कि आंदोलन की सबसे अच्छी बात है कि इसमें अमीर और गरीब हर तबका पूरी शिद्दत के साथ शामिल है। ये लड़ाई किसान जरूर जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed