फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajasthan connection to threat to bomb Pantnagar airport

Rudrapur: पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का राजस्थान कनेक्शन, WIFI का कोड लेकर चला था इंटरनेट

Sat, 29 Jun 2024 10:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:54 AM IST
सार

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल को भेजने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। धमकी देने वाले ने मेल भेजने के लिए जिस वाईफाई का इस्तेमाल किया था, वो राजस्थान का है।

विज्ञापन
Rajasthan connection to threat to bomb Pantnagar airport
पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का राजस्थान कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल को भेजने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। धमकी देने वाले ने मेल भेजने के लिए जिस वाईफाई का इस्तेमाल किया था, वो राजस्थान का है। अब पुलिस की एक टीम को राजस्थान भेजने तैयारी की जा रही है।

एलायंस एयर हवाई सेवा कंपनी के पास 11 अप्रैल को एक धमकी भरा ईमेल आया था। इसमें ईमेल भेजने वाले ने पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कंपनी प्रबंधन ने 13 मई को पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक को ई-मेल फारवर्ड कर मामले से अवगत कराया था। इसके बाद हाईअलर्ट कर पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश में जुटी थी और अब इसका कनेक्शन राजस्थान से निकलकर आया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस की तकनीकी टीम ने मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि ई-मेल भेजने के लिए राजस्थान की किसी जगह के वाईफाई का इस्तेमाल इंटरनेट चलाने के लिए किया गया था। इसके लिए एक टीम राजस्थान भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed