{"_id":"667f729fdd6ed89c070ae72d","slug":"uttarakhand-news-pantnagar-sho-rajendra-singh-dangi-suspended-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पंतनगर का इश्कबाज SHO निलंबित, अश्लील ऑडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई; जानें पूरा मामला
Sat, 29 Jun 2024 08:04 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:04 AM IST
सार
रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। एसएसपी ने एएसपी की आंतरिक तथ्यात्मक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में युवती से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में पंतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी नप गए। एसएसपी ने एएसपी की आंतरिक तथ्यात्मक रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डांगी को निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर एसएचओ पर युवती से अश्लील बातें कर दबाव में लेने का आरोप लगाते हुए डीजीपी से शिकायत की थी। बताया था कि दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष पर कार्रवाई की थी। जिस पक्ष पर कार्रवाई हुई थी, युवती उसी पक्ष की थी। वे दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की मांग उठा रही थी और इसको लेकर ही वह एसएचओ के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Haldwani: आए थे रोजगार की तलाश में...खो दिए कलेजे के टुकड़े, सांप के डसने से राहुल की बेटी-बेटा की अकाल मौत
विज्ञापन
एसएचओ ने इसका गलत फायदा उठाकर युवती से अश्लील बातें की थीं। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने एएसपी निहारिका तोमर को जांच सौंपी थी।
एसएचओ ने इसका पद के दुरुपयोग की श्रेणी में आती है यह हरकत : एसएसपी
मामले की जांच कर रहीं एएसपी निहारिका तोमर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने माना था कि यह एक साल पुराना ऑडियो है। एक जिम्मेदार पद पर रहकर इस प्रकार की हरकत घोर अनुशासनहीनता, लापरवाही और ताकत के दुरुपयोग की श्रेणी में आती है।
-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, यूएस नगर