फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain will affect the business.

त्योहारी सीजन पर बारिश की मार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain will affect the business.
ढेला नदी। - फोटो : KASHIPUR
फसल खराब होने से किसान निराश हैं और बाजार में ग्राहक न होने से व्यापारियों में निराशा है। कई जगह दीवारें गिरने से लोगों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

काशीपुर विकास खंड में 8449.84 हेक्टेअर धान की बुवाई हुई है। अधिकतर किसानों की फसल लगभग पक चुकी है।
अतिवृष्टि के कारण धान के खेतों में पानी भर गया है। बड़ी मात्रा में धान तेज हवाओं से खेतों में गिर गया है। किसान अपनी फसलें संभालने में जुटा है। वहीं त्योहारी सीजन के बावजूद बाजारों में सन्नाटा पसरा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव सेतिया ने बताया कि 24 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार है। एक सप्ताह पहले ही बाजारों में महिला ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती थी लेकिन इस बार बाजार सूने हैं।
20 अक्तूबर को बुधवार है। इसके बाद दुकानें खुलेंगी तो व्यापारियों को अपना सामान भी सुखाना है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि खेतों में पानी के कारण धान की फसल आने में भी कुछ दिन की देरी हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में बाजार में ग्राहकों के आने की उम्मीद काफी कम है। ऐसे में दीवाली के सीजन को लेकर भी व्यापारी आशंकित हैं। प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए 14 लोगों को सुरक्षित निकाल कर दूसरे स्थान पर भेजा है। नवलपुर गांव को खतरे को देखते हुए अलर्ट कर दिया गया है। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम फसल नुकसान का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर स्टेशन से निरस्त करनी पड़ीं छह ट्रेनें
काशीपुर। बारिश के चलते रामनगर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली दो ट्रेनें और काशीपुर-लालकुआं के बीच चार ट्रेनें रद्द करनी पड़ी। रेलवे के मंडल वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि काशीपुर से लालकुआं के बीच चलने वाली चार ट्रेेनों को रद्द करना पड़ा। जबकि रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली अप और डाउन ट्रेन संख्या 05368 और 05367 भी निरस्त कर दी गई। चौधरी ने बताया कि पंतनगर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेक क्षतिग्रस्त होने से इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें बुधवार को भी नहीं चल पाएंगी। संवाद
रुद्रपुर से बैरंग लौटी टनकपुर और बरेली रूट की बसें
काशीपुर। रुद्रपुर के पास सड़क पर पानी आ जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे बरेली और टनकपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को रुद्रपुर से लौटना पड़ा। काशीपुर डिपो के एआरएम आरसी पांडे ने बताया कि दिल्ली और हरिद्वार की ओर जाने वाली गाड़ियां मंगलवार सुबह ही निकाल दी गई थीं लेकिन टनकपुर और बरेनी की ओर जाने वाली छह बसों को रुद्रपुर से लौटना पड़ा। संवाद
पशुओं को राजकीय विद्यालय में पहुंचाया
जसपुर। फीका नदी का जल स्तर बढ़ने और नदी का पानी राजपुर गांव के पास पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने तीन परिवारों की पशुशाला के पशुओं को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचा दिया है। कंट्रोल रूम प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह ने बताया कि राजपुर गांव के पास फीका नदी का पानी पहुंच गया था। कर्मचारियों ने एहतियात बरतते हुए गांव के किनारे पर बसे तीन परिवारों के पशुओं को गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचा दिया गया है। मंडुवाखेड़ा गांव में अतिवृष्टि से जगदीश सिंह के मकान की दीवार गिर गई है। 5200 रुपये की उन्हें आर्थिक मदद दी गई। फीका नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। कर्मचारी हर स्थिति पर निगाह रखे हैं। कर्मचारी लगातार बाढ़ के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया था। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए फीका नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ढेला नदी का जलस्तर बढ़ा
काशीपुर। बारिश से ढेला नदी का जलस्तर बढ़ाया है लेकिन जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। ऐसे में कोई खतरा नहीं है। तुमड़िया डैम में भी जलस्तर सामान्य है। ढेला नदी के किनारे बसे बैलजुड़ी, न्याजनगर, ढेला बस्ती, आदर्श कॉलोनी को बाढ़ से खतरा रहता है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश से कटाव की आशंका बढ़ गई थी लेकिन मंगलवार को बारिश रुकने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए इंतजामर कर लिए थे। तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया था और सीओ अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में बाढ़ सहायता टीम बनाई गई थी। सिंचाई विभाग के एसडीओ दीपक शर्मा ने बताया कि ढेला नदी में पानी मामूली बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ढेला नदी व जलाशय पर नजर रखे हुए है।

अव्यवस्था का खामियाजा आम जन ने भुगता
सुल्तानपुर पट्टी। दो दिन की लगातार बारिश ने ग्राम रामजीवपुर के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश का पानी घरों में घुसकर लोगों का जनजीवन करने लगा है। रामजीवनपुर में बारिश का पानी सड़कों के साथ मकानों में भर गया है। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्राम रामजीवपुर में पानी की निकासी नहीं होने से हर समय पानी सड़कों व नालियों में सड़ता रहता है।

सुल्तानपुर पट्टी में जलभराव से लोगों को निकलने में परेशनी हो रही है।

सुल्तानपुर पट्टी में जलभराव से लोगों को निकलने में परेशनी हो रही है।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed