फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   railway. suspended. irregularities. found. construction.

Udham Singh Nagar News: निर्माण कार्याें में अनियमितताएं पाए जाने पर रेलवे के दो अधिकारी निलंबित

Sun, 24 Mar 2024 03:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
railway. suspended. irregularities. found. construction.
काशीपुर। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर दो अधिकारियों को मौके पर ही निलंबित कर दिया है। होली के बाद जांच समिति गठित कर मामले की जांच होने की संभावना है। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बीते दिनों मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने रामनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर हुए निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलीं जिस पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से निर्माण कार्य की जानकारी ली। कार्य में अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने संबंधित को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने काशीपुर स्टेशन पर तैनात दो अधिकारियों मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और निर्माण कार्य निरीक्षक को निलंबित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि डीआरएम के चढ़ते ही लोहे की सीढ़ी हिलने लगी। इस पर रखे डस्टबिन भी गिर गए। डीआरएम ने सीढ़ी को हिलाकर देखा तो वह तेजी से हिलने लगी जिस पर वह नाराज हो गईं। बताया कि रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्य के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की एक समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति हर महीने स्टेशन पर हुए कार्य या होने वाले कार्य के संबंध में बैठक कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपती है जिस पर समिति सदस्यों के हस्ताक्षर भी होते हैं। बैठक के बाद रिपोर्ट तैयार कर उन्हें भेज दी गई।
डीएमआर ने एसएस से समिति की बैठक संबंधी जानकारी मांगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामले में जांच होली के बाद होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि रामनगर रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने निरीक्षण किया है। स्टेशन पर अनियमितताएं पाए जाने पर काशीपुर में तैनात डीसीआई और आईओडब्ल्यू को निलंबित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जीएम ने इज्जतनगर से रामनगर तक किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने इज्जतनगर
मंडल का दौरा किया। उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ इज्जतनगर से रामनगर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। इस रेलखंड के रेल पथ के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए 50 हजार के पुरस्कार की घोषणा भी की। इससे पूर्व उन्होंने बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed