{"_id":"59d926c74f1c1bee688b4a45","slug":"raiding-of-food-adulteration-will-be-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को होगी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को होगी छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को बाजार में छापेमारी कर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य अधिकारियों को हर सप्ताह कार्यों की सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को डीएम ने अब्दुल कलाम हॉल में जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग और डेयरी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दीपावली में बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जनपद में आ रही खाद्य सामग्री की आकस्मिक चेकिंग और सैंपलिंग के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि खाद्य अधिकारी अपने क्षेत्रों में जो कार्य कर रहे हैं, उसकी सूचना प्रत्येक सप्ताह प्रस्तुत करनी होगी। उपजिलाधिकारी अपने स्तर से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इससे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
डीएम ने 10 अक्तूबर को होटल, रेस्टोरेंट, स्वीट्स की दुकानें व डेयरी प्रोडक्ट बेचने वालों की बैठक आयोजित कर उन्हें नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। वहां एडीएम प्रताप सिंह शाह, जगदीश चंद्र कांडपाल, सहायक निदेशक डेयरी ब्रजेश सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे, मनोज सेमवाल आदि मौजूद रहे।