फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raid on three CSCs of Barhani, 300 Aadhar cards found in one center

Udham Singh Nagar News: बरहैनी के तीन सीएससी पर छापा, एक सेंटर में 300 आधार कार्ड मिले

Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Raid on three CSCs of Barhani, 300 Aadhar cards found in one center
बाजपुर। शिकायत मिलने पर एसडीएम डाॅक्टर अमृता शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार अक्षय भट्ट ने टीम के साथ गांव बरहैनी स्थित तीन सीएससी पर छापा मारा। इससे संचालकों में खलबली मच गई। एक सीएससी पर 300 आधार कार्ड मौके पर मिले जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक शिकायत के आधार पर एसडीएम डाॅ. अमृता शर्मा ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने गांव बरहैनी के तीन सीएससी पर छापा मारा। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान एक सेंटर पर 300 आधार कार्ड बरामद हुए जबकि दो सेंटरों पर रेट लिस्ट नहीं लगी थी। तहसीलदार ने सेंटर संचालकों को रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि एक सेंटर से मिले 300 आधार कार्डों को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, सीएससी संचालक जाफर अली ने बताया कि एक डाक कर्मचारी उनकी गैरमौजूदगी में आधार कार्ड उनके सेंटर पर रखकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed